रांची : कार्मिक विभाग के अपर मुख्य सचिव ने सारे अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष, आयुक्त व प्रमंडलीय आयुक्त को पत्र लिखा है.
इसमें लिखा गया है कि जिन पदाधिकारियों व कर्मचारियों की सेवा पुस्त आदि अॉनलाइन नहीं होगी, उन्हें जनवरी से वेतन नहीं मिलेगा. सारे विभागों को कहा गया था कि ह्यूमैन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम के तहत उनकी सेवा से संबंधित सारी चीजों को अॉनलाइन करना है. इसके बाद ही वेतन विमुक्त हो सकेगा.
