बोले बुजुर्ग, वोट नहीं देंगे तो अयोग्य चुनाव जीत जायेगा

लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार आम चुनाव होता है. अपने मताधिकार के प्रयोग द्वारा हम इस दिन अपने जनप्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं. वह जनप्रतिनिधि जो पांच सालों तक हमारे विकास का रोडमैप बनाता है. इसलिए हर नागरिक का यह पहला कर्तव्य है कि वह मतदान के दिन अपने सारे काम को छोड़ कर सबसे […]

लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार आम चुनाव होता है. अपने मताधिकार के प्रयोग द्वारा हम इस दिन अपने जनप्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं. वह जनप्रतिनिधि जो पांच सालों तक हमारे विकास का रोडमैप बनाता है.
इसलिए हर नागरिक का यह पहला कर्तव्य है कि वह मतदान के दिन अपने सारे काम को छोड़ कर सबसे पहले मतदान करे. उक्त बातें 67 वर्षीय डॉ हरमिंदर वीर सिंह ने कही. श्री सिंह ने कहा कि आज नेता चुनाव के दौरान बड़े-बड़े वादे तो करते हैं. लेकिन उसे पूरा नहीं करते. इस कारण लोगों की मतदान के प्रति रुचि भी दिनों दिन कम होती गयी. खास कर युवा पीढ़ी तो इस दिन को अपने लिए छुट्टी का दिन समझने लगी है.
लेकिन हमें एक बात यह याद रखनी होगी कि इसी मतदान के माध्यम से हम अपने लिए योग्य प्रत्याशी को चुन सकते हैं. क्योंकि अगर हम घर से निकल कर किसी अच्छे को वोट नहीं देंगे. तो हो सकता कोई अयोग्य चुनाव जीत जाये. इसलिए ऐसे व्यक्ति को वोट करें, जो चुनाव जीतने के बाद हमारा सेवक बने. न की चुनाव जीतने के बाद हमारे लिए वह शासक बन जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >