रांची : राजधानी के खुदरा बाजारों में हरी सब्जियों के दाम में गिरावट आयी है. इससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है. पहले गोभी 60 से 80 रुपये किलो की दर से बिक रहा था. अब इसकी कीमत 50 रुपये किलो हो गयी है. वहीं मटर, टमाटर, बैंगन सहित अन्य सब्जियों के भाव में भी कमी आयी है. बाजार में इन दिनों सब्जियों की आवक में भी तेजी आयी है. उम्मीद है कि जल्द ही कीमत में अौर गिरावट आयेगी.
हरी सब्जियों की कीमतों में थोड़ी गिरावट, पर अब भी महंगी
रांची : राजधानी के खुदरा बाजारों में हरी सब्जियों के दाम में गिरावट आयी है. इससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है. पहले गोभी 60 से 80 रुपये किलो की दर से बिक रहा था. अब इसकी कीमत 50 रुपये किलो हो गयी है. वहीं मटर, टमाटर, बैंगन सहित अन्य सब्जियों के भाव में भी […]

राजधानी के खुदरा बाजार में सब्जियों की कीमत
सब्जी कीमत
गोभी 50
मटर 50-60
बैंगन 20-30
सीम 30-40
पालक 30-40
मेथी 40-50
टमाटर 20-25
परवल हरा 35-40
कद्दू गोल 16-20
कद्दू लंबा 25-30
पपीता 20
कोहड़ा 16-20
फ्रेंचबीन 30-40
मूली 16-20
100 रुपये किलो हुआ प्याज
रांची. राजधानी के खुदरा बाजार में प्याज 90 से 100 रुपये किलो हो गया है. डेली मार्केट सहित अन्य जगहों पर बड़ा प्याज 100 रुपये किलो और मध्यम आकार वाला प्याज 90 रुपये किलो की दर से बिक रहा था. पंडरा स्थित थोक मंडी में सोमवार को प्याज 85 से 87 रुपये किलो की दर से बिका. पंडरा स्थित सुविधा केंद्र में 80 रुपये किलो की दर से बिका. इस कारण लोग कम खरीद रहे हैं़
सुबह 65 व 10 बजे के बाद प्रति किलो 20 रुपये की तेजी : पंडरा बाजार में सोमवार को सुबह सात से नौ बजे तक प्याज 65 से 70 रुपये किलो बिका. वहीं 10 बजे के बाद इसकी कीमत में अचानक से प्रति किलो 20 रुपये का इजाफा हो गया. ज्ञात हो कि पंडरा स्थित थोक मंडी में इन दिनों राजस्थान, गुजरात व महाराष्ट्र से प्याज आ रहा है. सोमवार को रांची में 200 टन प्याज की आवक हुई. फिलहाल प्याज की कीमत गिरने की संभावना नहीं है.
150 से 180 रुपये किलो बिक रहा लहसुन : राजधानी के खुदरा बाजार में बड़ा लहसुन 150 से 180 रुपये किलो बिक रहा है. डेली मार्केट स्थित खुदरा बाजार में छोटा लहसुन 100 रुपये व बड़ा लहसुन 180 रुपये किलो और छिला हुआ लहसुन 140 से 150 रुपये किलो मिल रहा है. वहीं पंडरा स्थित थोक मंडी में 140 रुपये किलो बिक रहा है. किसी तरह लोग पाव में खरीद कर काम चला रहे हैं.