रांची : नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में बढ़ी सुरक्षा, टीओपी खुला

गैंगरेप के आरोपियों का ब्लड सैंपल एफएसएल भेजा गया टीओपी हेल्प डेस्क की तरह करेगा काम छह महिला पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती रांची : नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा के साथ हुए गैंगरेप मामले में गिरफ्तार 12 आरोपियों का ब्लड सैंपल रविवार को लिया गया और एफएसएल भेजा गया़ खून की जांच के बाद कई […]

गैंगरेप के आरोपियों का ब्लड सैंपल एफएसएल भेजा गया
टीओपी हेल्प डेस्क की तरह करेगा काम
छह महिला पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती
रांची : नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा के साथ हुए गैंगरेप मामले में गिरफ्तार 12 आरोपियों का ब्लड सैंपल रविवार को लिया गया और एफएसएल भेजा गया़ खून की जांच के बाद कई बातें साफ हो जायेंगी.
इससे पहले शुक्रवार को छात्रा के कपड़े भी एफएसएल भेजे गये थे. साथ ही मेडिकल जांच भी हुई थी. मेडिकल जांच के दौरान स्वाइप का स्लाइड भी बनाया गया था, उसे भी मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है़
घटना के बाद विवि परिसर में टीओपी खोल दिया गया है, जो हेल्प डेस्क की तरह 24 घंटे काम करेगा़
यूनिवर्सिटी ने इसके लिए रांची पुलिस को एक कमरा उपलब्ध करा दिया है़ इस कमरे में दो दरवाजे होंगे. एक दरवाजा रिंग रोड की ओर खुलेगा ,जबकि दूसरा दरवाजा यूनिवर्सिटी परिसर की ओर. इस टीओपी में एक महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ छह महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी़
यह हेल्प डेस्क सोमवार से पूरी तरह काम करने लगेगा़ इसके अलावा हाइवे पेट्रोलिंग, पीसीआर व कांके पुलिस का गश्ती दल भी हमेशा गश्त करता रहेगा. यूनिवर्सिटी के समीप स्थित पिकेट को भी सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का आदेश दिया गया है़ वहीं, शुक्रवार को हॉस्टल पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी की थी, जिससे खिड़की का शीशा टूट गया था़ इसके बाद अधिकारियों ने दौरा किया.
एसएसपी अनीश गुप्ता पहुंचे यूनिवर्सिटी, लिया जायजा
शनिवार को महाधिवक्ता नेशनल लाॅ यूनिवर्सिटी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे थे़ इसके बाद रविवार को वरीय पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता लॉ यूनिवर्सिटी पहुंचे और सुरक्षा का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने विवि के रजिस्ट्रार श्री मूर्ति के साथ बैठक कर जानकारी ली़ एसएसपी ने बताया कि यूनिवर्सिटी कैंपस और उसके आसपास भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है़ं ग्रामीण एसपी व डीएसपी सुरक्षा पर नजर रखेंगे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >