रांची : भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की वीआरएस योजना के तहत झारखंड में अब तक 842 अधिकारियों और कर्मचारियों ने वीआरएस का आवेदन दिया है. इसमें ग्रुप ए, बी, सी और ग्रुप डी के कर्मी शामिल हैं. झारखंड से ग्रुप ए में 28, ग्रुप बी में 100, ग्रुप सी में 774 और ग्रुप डी में 365 कर्मचारी वीआरएस के पात्र हैं. आवेदन की अंतिम तिथि तीन दिसंबर है. इसकी शुरुआत चार नवंबर से हुई है. वहीं, देश भर में अब तक 79,000 अधिकारियों व कर्मचारियों ने वीआरएस के लिए आवेदन दिया है.
इन्हें मिल सकता है सेवानिवृत्ति का लाभ : बीएसएनएल स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना-2019 के अनुसार कंपनी के सभी नियमित और
स्थायी कर्मचारी, जिनमें अन्य संगठन में प्रतिनियुक्ति पर तैनात या बीएसएनएल से बाहर प्रतिनियुक्ति के आधार पर तैनात कर्मी भी शामिल होंगे. जिनकी उम्र 50 साल या अधिक हो चुकी है, वह वीआरएस का लाभ ले सकते हैं.
