रांची : चौथा चरण : 230 उम्मीदवार मैदान में

रांची : राज्य में 15 सीटों के लिए होने वाले चौथे चरण के चुनाव में कुल 230 उम्मीदवार चुनावी दंगल में बच गए हैं. इस चरण के लिए कुल 281 लोगों ने पर्चा भरा था. शनिवार को जांच के बाद 51 का नामांकन रद्द कर दिया गया. अब मधुपुर से 13, देवघर से 12, बगोदर […]

रांची : राज्य में 15 सीटों के लिए होने वाले चौथे चरण के चुनाव में कुल 230 उम्मीदवार चुनावी दंगल में बच गए हैं. इस चरण के लिए कुल 281 लोगों ने पर्चा भरा था. शनिवार को जांच के बाद 51 का नामांकन रद्द कर दिया गया. अब मधुपुर से 13, देवघर से 12, बगोदर से 13, जमुआ से 14, गांडेय से 14, गिरिडीह से 12, डुमरी से 15, बोकारो से 26, चंदनकियारी से 17, सिंदरी से 17, निरसा से आठ, धनबाद से 22, झरिया से 18, टुंडी से 13 और बाघमारा से 16 उम्मीदवार मैदान में बच गये हैं.
उधर, गिरिडीह जिले के पांच सीटों के प्रत्याशियों के पर्चे की स्क्रूटनी शनिवार को हुई. 14 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर दिया गया. इसमें गिरिडीह से सात, गांडेय से चार, जमुआ से एक, बगोदर से एक और डुमरी से एक नाम शामिल हैं. अब इन क्षेत्रों से कुल 68 प्रत्याशी मैदान में रह गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >