रांची : लिपिक से 31 लाख रुपये वसूलने को कहा

रांची : योजना सह वित्त विभाग की विशेष अंकेक्षण रिपोर्ट में एक लिपिक से करीब 31 लाख रुपये वसूल कर इसे कोषागार में जमा करने कहा गया है. सरकार के अवर सचिव गोपाल जी ने इस संबंध में क्षेत्रीय उप निदेशक (आरडीडी), रांची को पत्र लिखा है. अंकेक्षण रिपोर्ट का हवाला देते हुए वर्तमान में […]

रांची : योजना सह वित्त विभाग की विशेष अंकेक्षण रिपोर्ट में एक लिपिक से करीब 31 लाख रुपये वसूल कर इसे कोषागार में जमा करने कहा गया है. सरकार के अवर सचिव गोपाल जी ने इस संबंध में क्षेत्रीय उप निदेशक (आरडीडी), रांची को पत्र लिखा है.
अंकेक्षण रिपोर्ट का हवाला देते हुए वर्तमान में आरडीडी कार्यालय में ही पदस्थापित लिपिक प्रभाष कुमार सिंह से यह वसूली कर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा गया है. दरअसल यह वसूली गलत प्रोन्नति के बाद हुए भुगतान मद की है. ऑडिट के बाद पाया गया कि अाठ जनवरी 1985 को चतुर्थ वर्ग में नियुक्त प्रभाष कुमार सिंह को मात्र दो वर्ष पांच माह में ही तृतीय वर्ग में प्रोन्नति दे दी गयी थी.
इसे प्रोन्नति श्रृंखला के प्रतिकूल कहा गया है तथा प्रोन्नति के बाद हुए करीब 28.79 लाख रुपये का अतिरिक्त भुगतान वसूलने को कहा गया है. इसके अलावा करीब तीन लाख रुपये की आपत्ति राशि तथा 6176 रुपये जमा योग्य बताते हुए वसूलने की बात कही गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >