अगले हफ्ते मौसम लेगा करवट, न्यूनतम तापमान में आ सकती है गिरावट

रांची : रांची व आसपास के इलाके में अगले हफ्ते से मौसम में बदलाव संभव है. उत्तर भारत में बर्फबारी का असर झारखंड के कई इलाकों में पड़ सकता है. इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है. ठंडी हवा चल सकती है. पश्चिमी विक्षोभ का असर लगभग पूरे भारत पर पड़ने वाला है. कहीं-कहीं […]

रांची : रांची व आसपास के इलाके में अगले हफ्ते से मौसम में बदलाव संभव है. उत्तर भारत में बर्फबारी का असर झारखंड के कई इलाकों में पड़ सकता है. इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है. ठंडी हवा चल सकती है. पश्चिमी विक्षोभ का असर लगभग पूरे भारत पर पड़ने वाला है.
कहीं-कहीं बादल छाये रहने से सुबह में कुहासा बढ़ने की भी संभावना मौसम विभाग ने जतायी है. इधर, गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. कांके का अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री रहा. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री अौर न्यूनतम तापमान 16 डिग्री, डालटनगंज का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री अौर न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >