रांची : इडी के विशेष न्यायाधीश एसके पांडेय की अदालत ने सोमवार को 1.76 करोड़ रुपये के मनी लाउंड्रिंग मामले में पूर्व स्वास्थ्य सचिव डॉ प्रदीप कुमार सहित उनके भाई राजेंद्र कुमार, सीए नरेश केजरीवाल, श्यामल चक्रवर्ती, धीरज व नंदलाल एचयूएफ प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ आरोप तय किया़ सुनवाई के दौरान सभी अदालत में उपस्थित थे़ कोर्ट ने अभियोजन पक्ष से और सबूत जुटाने के साथ ही गवाही शुरू करने के लिए 18 दिसंबर की तिथि तय की है़ इससे पूर्व आरोपित की ओर से इस मामले में डिस्चार्ज पिटीशन को खारिज कर दिया़ डॉ प्रदीप कुमार एवं अन्य आरोपियों ने अलग-अलग तिथि में अदालत में डिस्चार्ज पिटीशन दाखिल किया था़
दवा घोटाला में भी आरोपी हैं : डॉ प्रदीप चर्चित दवा घोटाला में ट्रायल फेस कर रहे है़ं सीबीआइ ने जांच में उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला पाया गया था़ इस मामले में सीबीआइ की ओर से तीन मामले दर्ज किये गये थे. मनी लाउंड्रिंग के आरोप में ईडी ने डॉ प्रदीप कुमार की रांची समेत अन्य जगहों पर करोड़ों की संपत्ति जब्त की गयी थी.
