रांची : अपर बाजार में 20 हजार की लूट

रांची : अपर बाजार के महावीर चौक स्थित एक पान मसाला दुकान में दो हथियारबंद अपराधियों लूटपाट की. अपराधियों ने हथियार के बल पर गल्ले में रखे 20 हजार रुपये तथा पान मसाला लूट लिये. घटना रात 9:30 से 10:00 के बीच की है. इसकी सूचना दुकान संचालक ने कोतवाली पुलिस को दी. पुलिस मौके […]

रांची : अपर बाजार के महावीर चौक स्थित एक पान मसाला दुकान में दो हथियारबंद अपराधियों लूटपाट की. अपराधियों ने हथियार के बल पर गल्ले में रखे 20 हजार रुपये तथा पान मसाला लूट लिये. घटना रात 9:30 से 10:00 के बीच की है. इसकी सूचना दुकान संचालक ने कोतवाली पुलिस को दी.
पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और दुकान के सामने लगे सीसीटीवी फुटेज निकाल कर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया. कोतवाली थाना प्रभारी बृज कुमार का कहना है कि फुटेज से अपराधियों की पहचान हो जाएगी और वे शीघ्र ही पकड़े जाएंगे. देर रात दुकान संचालक महावीर ने इस संबंध में कोतवाली थाना प्राथमिकी दर्ज कराई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >