मांडर : सड़क दुर्घटना में कार सवार तीन घायल

मांडर : एनएच-75 पर मांडर चर्च गेट के सामने सोमवार को एक कार बस व ट्रक से टकराने के बाद डिवाइडर पर चढ़कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिससे उस पर सवार डालटेनगंज निवासी दयानंद सिंह (46 वर्ष), मनोज कुमार (36 वर्ष) व राम बालक मेहता (45 वर्ष) घायल हो गये. इन्हें कॉन्स्टेंट लिवेन्स अस्पताल में भर्ती […]

मांडर : एनएच-75 पर मांडर चर्च गेट के सामने सोमवार को एक कार बस व ट्रक से टकराने के बाद डिवाइडर पर चढ़कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिससे उस पर सवार डालटेनगंज निवासी दयानंद सिंह (46 वर्ष), मनोज कुमार (36 वर्ष) व राम बालक मेहता (45 वर्ष) घायल हो गये. इन्हें कॉन्स्टेंट लिवेन्स अस्पताल में भर्ती किया गया है.

घटना पूर्वाह्न करीब 10.30 बजे की है. बताया जा रहा है कि कार काफी तेज गति से रांची की ओर जा रही थी. इसी क्रम में असंतुलित होकर साथ ही चल रही सिंह वाहिनी नामक बस से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ गयी. बाद में सामने से आ रहे एक ट्रक ने उसे ठोकर मार दी. ट्रक के ठोकर से कार (जेएच 01 डीबी-2458) का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. जिससे उस पर सवार लोग घायल हो गये.

दुर्घटना में एएनएम समेत तीन घायल

बेड़ो : बैरटोली गांव के समीप बेड़ो-साईं मंदिर पथ पर मंगलवार देर शाम वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी. घटना में बाइक सवार लापुंग प्रखंड के नवाटोली स्वास्थ्य उपकेंद्र की एएनएम दानी एक्का, इनके पति बिनकस टोप्पो व बेटी जया टोप्पो घायल हो गये.

सभी लातेहार से लापुंग लौट रहे थे. बिनकस टोप्पो का पैर टूट गया है. वहीं मां-बेटी को चोटें आयी है. ग्रामीणों ने घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >