रांची : भारतीय दलित पार्टी ने उतारे पांच उम्मीदवार

रांची : भारतीय दलित पार्टी की बैठक पार्टी के प्रदेश कार्यालय अलवर चुटिया में हुई. इस अवसर पर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलू देवी ने पांच विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान किया. प्रथम चरण में देवघर से महेश कुमार सुमन, धनबाद से विष्णु महतो, महगामा से कुंदन सिंह, पांकी से भागलपुरी यादव […]

रांची : भारतीय दलित पार्टी की बैठक पार्टी के प्रदेश कार्यालय अलवर चुटिया में हुई. इस अवसर पर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलू देवी ने पांच विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान किया. प्रथम चरण में देवघर से महेश कुमार सुमन, धनबाद से विष्णु महतो, महगामा से कुंदन सिंह, पांकी से भागलपुरी यादव और टुंडी से प्रेमचंद महतो को उम्मीदवार घोषित किया गया है.
इस मौके पर उन्होंने झारखंड के अंदर विधान परिषद की स्थापना और प्रदेश की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने की बात कही. इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सुंदर दास, प्रवीण नाग, भोलाराम, मनोज वर्णवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी के सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >