रांची : छठ घाट की सफाई के दौरान नौवीं के छात्र की डूबने से मौत

रांची : पंडरा थाना क्षेत्र के इटकी रोड की एलएन मिश्रा कॉलोनी निवासी सजल झा का पुत्र आशीष झा (15) छठ घाट की सफाई के दौरान डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी़ एनडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला़ इसके बाद पंडरा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा दिया. जानकारी के मुताबिक […]

रांची : पंडरा थाना क्षेत्र के इटकी रोड की एलएन मिश्रा कॉलोनी निवासी सजल झा का पुत्र आशीष झा (15) छठ घाट की सफाई के दौरान डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी़ एनडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला़ इसके बाद पंडरा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा दिया.
जानकारी के मुताबिक आशीष झा नगड़ी कुगलौंग स्थित आदित्य प्रकाश जालान सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा नौवीं में पढ़ता था़ शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे घाट की सफाई करने गया था़ उसके साथ उसका भाई और मुहल्ले के कुछ लड़के भी थे़ दो बार वह तालाब से घास निकाल कर बाहर आ गया था. तीसरी बार जब साफ करने गया, ताे वापस नहीं आया़ काफी देर तक जब वह वापस नहीं आया तो साथ आये लड़कों को शक हुआ. उन्होंने पहले अपने घरवालों को जानकारी दी़
उसके बाद पंडरा पुलिस को सूचना दी गयी़ पंडरा पुलिस पहुंची और एनडीआरएफ के गाेताखाेर को बुलाया गया़ काफी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ के गोताखोर ने आशीष झा का शव निकाला़ एनडीआरएफ कर्मी ने बताया कि जहां शव मिला है वहां तालाब लगभग 15 फीट गड्ढा और नीचे पत्थर भी है़ संभवत: आशीष पत्थर के बीच फंस गया होगा, जिसके कारण बाहर नहीं आ सका होगा़ बताया जाता है कि आशीष झा के पिता सजल झा चालक है़ं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >