रांची : भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस ने जिस तरह से अपनी रैली के लिए विधानसभा मैदान जैसे अत्यंत ही छोटे मैदान का चुनाव किया है, उससे उसकी राजनीतिक हैसियत का पता चलता है. आज देश व प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार तेजी से घट रहा है. आम जनता कांग्रेस से इस कदर त्रस्त हो चुकी है कि वह कांग्रेस की रैलियों से दूरी बनाये रखना चाहती है. उक्त बातें भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कही. वे मंगलवार को हरमू स्थित प्रदेश कार्यालय में बोल रहे थे.
कांग्रेस की जैसी हैसियत वैसा ही मैदान का चयन िकया: भाजपा
रांची : भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस ने जिस तरह से अपनी रैली के लिए विधानसभा मैदान जैसे अत्यंत ही छोटे मैदान का चुनाव किया है, उससे उसकी राजनीतिक हैसियत का पता चलता है. आज देश व प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार तेजी से घट रहा है. आम जनता कांग्रेस से इस कदर त्रस्त […]

उन्होंने विपक्षी दलों के डोलते जनाधार पर कहा कि भाजपा मोरहाबादी व जगन्नाथ मैदान जैसे बड़े मैदान का चुनाव करती है, ताकि अधिक से अधिक आम लोगों को भाजपा के कार्यक्रमों का हिस्सा बनाया जा सके. वहीं विपक्षी पार्टियां अपने घटते जनाधार के कारण छोटे मैदानों तक सिकुड़ती जा रही हैं.