रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को जनजातीय शोध संस्थान के जनजातीय एटलस (ट्राइबल एटलस ऑफ झारखंड) का विमोचन किया. प्रोजेक्ट भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि डॉ रामदयाल मुंडा जनजातिय कल्याण शोध संस्थान द्वारा एटलस का प्रकाशन गर्व का विषय है.
एटलस में राज्य के सभी जनजातीय समुदाय से संबंधित आंकड़े, ग्राफ, मैप आदि की एक स्थान पर उपलब्धता महत्वपूर्ण बात है. इन सूचनाओं का जनजातीय योजनाओं के निर्माण, क्रियान्वयन, शोध व अन्य अध्ययनों में उपयोग किया जा सकेगा. मौके पर कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि आंकड़ों का संकलन लाभप्रद है. मौके पर कल्याण सचिव हिमानी पांडे, शोध संस्थान के निदेशक रणेंद्र कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.
