चांडिल: रांची से चाईबासा जा रही बस पलटी

लखना सिंह घाटी में हुई घटना चांडिल/रांची : चौका-कांड्रा मार्ग पर लखना सिंह घाटी में गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे रांची से चाईबासा जा रही करिश्मा बस अनियंत्रित होकर पलट गयी. दुर्घटना में सरायकेला व राजनगर के बीइइओ समेत 40 से अधिक यात्री घायल हो गये. इनमें दस की स्थिति गंभीर है. गनीमत रही […]

लखना सिंह घाटी में हुई घटना
चांडिल/रांची : चौका-कांड्रा मार्ग पर लखना सिंह घाटी में गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे रांची से चाईबासा जा रही करिश्मा बस अनियंत्रित होकर पलट गयी. दुर्घटना में सरायकेला व राजनगर के बीइइओ समेत 40 से अधिक यात्री घायल हो गये.
इनमें दस की स्थिति गंभीर है. गनीमत रही बस सड़क के किनारे खाई में नहीं गिरी. बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गयी. ग्रामीणों ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया. मौके पर पहुंची पुलिस व पूर्व सांसद प्रदीप बलमुचू ने घायलों को सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया. स्थानीय लोगों के अनुसार, बस ओवरटेक करने के दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बालू लदे डंपर से बचने में सड़क पर पलट गयी. जाम में फंसे पूर्व सांसद प्रदीप बलमुचू ने भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की.
घायलों में ज्यादातर लोग रांची के : सरायकेला बीइइओ दिलीप कुमार प्रमाणिक, राजनगर के बीइइओ सुनील केशरी, हरे राम सिंह (रांची), प्रेम रंजन सिंह (रांची), सती नंदी (रांची), अब्दुल अहमद (रांची), शकुंतला कुमारी (रांची), अनिल कुमार सिन्हा (रांची), ब्रेशचंद्र घोष (बंगाल), अनिल कुमार (रांची). इसके अलावा कई लोगों को हल्की चोट आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >