रांची : निवेशक सोने और चांदी पर फोकस करें : संजीव

रांची : कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स और झारखंड चेंबर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को चेंबर भवन में कमोडिटी अवेयरनेस वर्कशाॅप का आयोजन किया गया. निवेशकों और वस्तुओं के व्यापार में रुचि रखने वाले कई निवेशक शामिल हुए. एमसीएक्स के प्रतिनिधि संजीव ने कमोडिटी डेरिवेटिव्स बाजार के विभिन्न पहलुओं जैसे सोना, चांदी, तांबा आदि के बारे […]

रांची : कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स और झारखंड चेंबर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को चेंबर भवन में कमोडिटी अवेयरनेस वर्कशाॅप का आयोजन किया गया.
निवेशकों और वस्तुओं के व्यापार में रुचि रखने वाले कई निवेशक शामिल हुए. एमसीएक्स के प्रतिनिधि संजीव ने कमोडिटी डेरिवेटिव्स बाजार के विभिन्न पहलुओं जैसे सोना, चांदी, तांबा आदि के बारे में चर्चा की. कहा कि किसी भी इक्विटी या कमोडिटी मार्केट में कोई निश्चित आय संभव नहीं है. सही तरीके से ट्रेड करने से लाभ कमाया जा सकता है. निवेशक सोने और चांदी पर फोकस करें.
ब्रोकर का सहयोग लें : हेरिटेज इंश्योरेंस ब्रोकर के प्रतिनिधि समीर बनर्जी एवं बी मजूमदार ने कहा कि इंश्योरेंस के लिए ब्रोकर का सहयोग लें. कार्यशाला में चेंबर के उपाध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा, राम बांगड़, महासचिव धीरज तनेजा, सह सचिव मुकेश अग्रवाल, विकास विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष मनीष सर्राफ, रोहित अग्रवाल, शशांक भारद्वाज, किशन अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, रमन शर्मा, अमित शर्मा आदि उपस्थित थे.
मुंबई गयी टीम : दूसरी ओर महाराष्ट्र में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण द्वारा संचालित योजना के अध्ययन के लिए झारखंड से बोर्ड के गैर शासकीय सदस्यों की टीम मुंबई के लिए रवाना हुई. टीम में बोर्ड की ओर से खूंटी के श्रम अधीक्षक अविनाश कुमार के साथ, झारखंड चेंबर के प्रतिनिधि प्रमोद सारस्वत, बोर्ड के सदस्य हरिलाल साहू, शिवशंकर गुप्ता, ओमप्रकाश महतो, रीता शर्मा, सीताराम सिंह शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >