रांची : सातवें वेतनमान की मांग को लेकर मंगलवार से रांची नगर निगम के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे. नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश राम ने कहा कि कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर पूर्व में आंदोलन किया था.
उस दौरान आश्वासन दिया गया था कि सातवां वेतनमान का लाभ दिया जायेगा, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि कर्मचारियों को केवल बरगलाया गया है. इसलिए निगम के कर्मचारी मंगलवार से हड़ताल पर रहेंगे. श्री राम ने कहा कि मंगलवार को दिन के चार बजे निगम के सभी कर्मचारी मुंह पर काली पट्टी बांध कर व हाथों में कैंडल लेकर प्रदर्शन भी करेंगे.
