रांची : गुमला के सब रजिस्ट्रार के खिलाफ जांच की अनुशंसा

रांची : लोकायुक्त जस्टिस डीएन उपाध्याय ने गुमला के सब रजिस्ट्रार राम कुमार मधेशिया और उनके कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच करने की अनुशंसा एसीबी से की है. सब रजिस्ट्रार और उनके कार्यालय में भ्रष्टाचार को लेकर गुमला अधिवक्ता संघ की ओर से लोकायुक्त के यहां शिकायत की गयी थी. इसमें कहा गया था […]

रांची : लोकायुक्त जस्टिस डीएन उपाध्याय ने गुमला के सब रजिस्ट्रार राम कुमार मधेशिया और उनके कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच करने की अनुशंसा एसीबी से की है. सब रजिस्ट्रार और उनके कार्यालय में भ्रष्टाचार को लेकर गुमला अधिवक्ता संघ की ओर से लोकायुक्त के यहां शिकायत की गयी थी.
इसमें कहा गया था कि मोटी रकम लेकर निबंधन कार्यालय में काम होता है. स्थिति यह है कि निबंधन के दौरान दस्तावेज फीस का 0.07 प्रतिशत राशि घूस ली जाती है. यह भी आरोप लगाया गया था कि निबंधन कार्यालय के सब रजिस्ट्रार राम कुमार मधेशिया 20 लाख की गाड़ी से रांची से गुमला निबंधन कार्यालय आना-जाना करते है. उनके साथ तीन-चार आदमी और आते हैं
जो उनके साथ रहते है. इस शिकायत पर लोकायुक्त ने गुमला डीसी से रिपोर्ट मांगी थी. लोकायुक्त कार्यालय के मुताबिक डीसी की रिपोर्ट शिकायत का समर्थन करता है. इसलिए मामले की जांच के लिए एसीबी से अनुशंसा की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >