रातू : औषधि के अवैध कारोबारी पर प्राथमिकी

रातू : कमड़े आश्रम स्थित पूर्णानंद कॉलोनी निवासी गणेश प्रसाद के खिलाफ रातू थाना में औषधि निरीक्षक उत्कलमणि ने प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें कहा गया है कि गणेश प्रसाद आशुतोष होमियो हॉल का संचालक है. वह बगैर लाइसेंस के होमियोपैथिक दवा का भंडारण व थोक बिक्री का कारोबार कर रहा था. गुप्त सूचना पर […]

रातू : कमड़े आश्रम स्थित पूर्णानंद कॉलोनी निवासी गणेश प्रसाद के खिलाफ रातू थाना में औषधि निरीक्षक उत्कलमणि ने प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें कहा गया है कि गणेश प्रसाद आशुतोष होमियो हॉल का संचालक है. वह बगैर लाइसेंस के होमियोपैथिक दवा का भंडारण व थोक बिक्री का कारोबार कर रहा था.
गुप्त सूचना पर उसके दो मंजिले आवास में गुरुवार को छापेमारी की गयी. जहां आठ कमरे में रखी विभिन्न कंपनियों की 85 तरह की होमियोपैथिक दवाएं जब्त की गयी थी और जब्ती सूची 10 पन्ने में तैयार कर आठ टेंपो पर लादकर थाना लाया गया. थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि गणेश प्रसाद पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >