रांची : 11 साल बाद पकड़ाया आरोपी

रांची : तुपुदाना पुलिस ने हत्या करने के आरोप में फरार चल रहे मोटू खोया उर्फ सुनील खोया को 11 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है. वह मूल रूप से सोदाग का रहनेवाला है. उसकी गिरफ्तारी उसी इलाके से हुई है. पुलिस के अनुसार डायन बिसाही का आरोप लगा कर हत्या करने के मामले में […]

रांची : तुपुदाना पुलिस ने हत्या करने के आरोप में फरार चल रहे मोटू खोया उर्फ सुनील खोया को 11 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है. वह मूल रूप से सोदाग का रहनेवाला है. उसकी गिरफ्तारी उसी इलाके से हुई है.
पुलिस के अनुसार डायन बिसाही का आरोप लगा कर हत्या करने के मामले में 2007 में तुपुदाना ओपी में एक केस दर्ज हुआ था. केस में आरोपी को फरार दिखाते हुए न्यायालय में आरोप पत्र भी समर्पित किया गया था. न्यायालय के रिकॉर्ड से मोटू खोया का मिलान करने के बाद उसे फरार पाया गया था.
लेकिन आरोपी अपने गांव में नहीं रहा था. उसने अपना ठिकाना हातमा बना लिया था. उसने अपना नाम भी रामू खोया रख लिया था और आधार कार्ड भी बनवा लिया था, ताकि वह पुलिस को गुमराह कर सके. लेकिन इसी बीच आरोपी सोदाग में अपनी जमीन देखने आया था. इसकी जानकारी मिलने पर तुपुदाना ओपी प्रभारी तारिक अनवर के निर्देश पर छापेमारी कर कार्रवाई की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >