रांची : भाजपा ओबीसी मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव ने कहा कि राज्य की सरकार पिछड़ों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध और समर्पित है़ सबका साथ सबका विकास की दिशा में सकारात्मक पहल की गयी है़ केंद्र की नरेंद्र मोदी और राज्य की रघुवर दास की डबल इंजन की सरकार ने पिछड़ो के लिए जो ऐतिहासिक काम किये है़
ओबीसी मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष श्री यादव भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे़ उन्होंने कहा कि पिछड़ी जाति के हक और अधिकार के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया गया़ झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के अंतर्गत पिछड़े वर्गों को सुगम ऋण उपलब्ध कराया जायेगा़ इसके लिए वित्तीय वर्ष 2019-20 में 500 लाख रुपये का बजट उपलब्ध करा दिया गया है़ मौके पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शशिभूषण भगत और सुनील साहू भी मौजूद थे़
