रांची : अवैध उत्खनन पर त्वरित कार्रवाई करें : खान सचिव

रांची : खान सचिव अबु बकर सिद्दीख ने अवैध उत्खनन पर त्वरित एवं सख्ती से कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. वह मंगलवार को राज्य के सभी डीएमओ के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे. सचिव ने कहा कि हाल के दिनों में कार्रवाई हुई है, पर हर जगह टास्क फोर्स नियमित रूप से निरीक्षण […]

रांची : खान सचिव अबु बकर सिद्दीख ने अवैध उत्खनन पर त्वरित एवं सख्ती से कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. वह मंगलवार को राज्य के सभी डीएमओ के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे. सचिव ने कहा कि हाल के दिनों में कार्रवाई हुई है, पर हर जगह टास्क फोर्स नियमित रूप से निरीक्षण करे ताकि अवैध माइनिंग न हो. सचिव ने बालू के मामले में कहा कि जिन बालू घाटों को पर्यावरण से अनुमति मिल गयी है, उन्हें कल से चालू कराने का प्रयास करें.
एनजीटी की रोक अब समाप्त हो गयी है. जिनके पास पहले से लीज है, उन्हें बालू उठाव करने को कहा जाये. सचिव ने कहा कि माइनिंग प्लान के अनुरूप काम न करने वाली कोल कंपनियों से जवाब मांगा जाये कि प्लान के अनुरूप खनन क्यों नहीं हो रहा है. राजस्व के बाबत कहा कि भले ही पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा राजस्व वसूली हुई है. पर वित्त विभाग द्वारा दिये गये लक्ष्य के अनुरूप मार्च तक वसूली करनी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >