रांची : ऑस्कर फाउंडेशन का जीत से आगाज

सीसीएल कायाकल्प गर्ल्स व बॉयज फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हार से सीख लेने की जरूरत : सीएमडी जसपुरिया, लिटिल स्टार व साइ भी जीता रांची : सीसीएल कायाकल्प गर्ल्स एंड बॉयज फुटबॉल प्रतियोगिता मंगलवार से शुरू हुई. प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इनमें लड़कों की 16 और लड़कियों की 16 टीमें हैं. […]

सीसीएल कायाकल्प गर्ल्स व बॉयज फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू
हार से सीख लेने की जरूरत : सीएमडी
जसपुरिया, लिटिल स्टार व साइ भी जीता
रांची : सीसीएल कायाकल्प गर्ल्स एंड बॉयज फुटबॉल प्रतियोगिता मंगलवार से शुरू हुई. प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इनमें लड़कों की 16 और लड़कियों की 16 टीमें हैं. इसका उद्घाटन कंपनी के सीएमडी गोपाल सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि जो टीमें हारती है, उसे अगले मैच में कैसे जीतेंगे, उस पर मंथन करना चाहिए. हार से सीख लेने की जरूरत है.
यही जीवन का हिस्सा है. मंगलवार को कुल चार मैच खेले गये. बालिका वर्ग के मैच में ऑस्कर फाउंडेशन ने एसएडब्ल्यूएफए जमशेदपुर की टीम को 4-3 से हराया. जसपुरिया क्लब की टीम ने गणेश स्पोर्टिंग साइ को 4-0 से हराया. लिटिल स्टार टीम ने मैकलुस्कीगंज को 4-0 से और अंतिम मैच में साइ ने कुजू को 3-0 के अंतर से हराया. प्रतियोगिता 20 अक्तूबर तक चलेगी.
मौके पर निदेशक कार्मिक आरएस महापात्र, महाप्रबंधक कल्याण विमलेंदू कुमार, महाप्रबंधक विधि पार्थो भट्टाचार्जी, रश्मि दयाल, विनीता शरण, गुलाम रब्बानी, अलीउद्दीन, आशीष बोस, असुंता लकड़ा, प्रदीप खन्ना, कल्याण चौबे, प्रशांत मुखर्जी, ओम प्रकाश ठाकुर, आदिल हुसैन मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >