रांची : इंडिगो विमान के यात्री का सामान गायब

रांची : रविवार की शाम इंडिगो फ्लाइट से कोलकाता से रांची एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद पंकज कुमार सिंह को अपना बैग नहीं मिला. उन्होंने बैग गायब होने को लेकर एयरपोर्ट थाना में इसकी लिखित शिकायत की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पंकज ने पुलिस को बताया कि बैग में बहुमूल्य व […]

रांची : रविवार की शाम इंडिगो फ्लाइट से कोलकाता से रांची एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद पंकज कुमार सिंह को अपना बैग नहीं मिला. उन्होंने बैग गायब होने को लेकर एयरपोर्ट थाना में इसकी लिखित शिकायत की है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. पंकज ने पुलिस को बताया कि बैग में बहुमूल्य व उपयोगी सामान थे. उनके अनुसार सामान कहां गया इसके बारे में उन्होंने एयरपोर्ट के लोगों से भी जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चला. दूसरी तरफ, इंडिगो एयरलाइंस के मैनेजर अभय कुमार पांडेय ने कहा कि पंकज कुमार सिंह का सामान इस विमान से नहीं आया है. उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि यात्री का सामान उसी विमान से नहीं आ पाता है.

कई तकनीकी कारणों अथवा सुरक्षा कारणों से सामान नहीं भेजा जाता है. यात्री पंकज कुमार के साथ ऐसा ही हुआ है. उन्होंने कहा कि विमान से सामान की चोरी हो ही नहीं सकती है. सोमवार को संभवत उनका सामान आ जायेगा अथवा इस संदर्भ में सूचना उपलब्ध हो जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >