नाबालिग से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
रांची : दशहरा मेला घुमाने के बाद सात अक्तूबर की रात 11: 30 बजेे एक युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. सुखदेवनगर पुलिस ने आरोपी विकास कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है़ विकास कुमार (27 वर्ष) सरोवर नगर का रहनेवाला है. वह प्राइवेट जाॅब करता है़ विकास अपने घर के बगल में रहनेवाली नाबालिग को घुमाने के लिए ले गया था़
पूजा पंडाल घूमने के बाद रात 11:30 बजे सरोवर नगर के समीप बनी पुलिया के नीचे विकास कुमार ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया़ नाबालिग ने आठ अक्तूबर को अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी़ घरवाले नाबालिग को लेकर सुखदेवनगर थाना पहुंचे और नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी.
