रांची : दुर्गा पूजा के दौरान रांची शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर पूजा पंडाल बनाये जाते हैं. दुर्गा पूजा के दौरान आग, दुर्घटना एवं भगदड़ जैसे हादसों से बचने के लिए दुर्गा पूजा समितियों एवं आम नागरिकों से के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा निर्देश जारी किये हैं. इसमें प्रशासन ने कहा है कि अगर लोग इन नियमों का पालन करेंगे, तो उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.
दुर्गा पूजा : प्रशासन ने पूजा समिति और आम नागरिकों से की अपील
रांची : दुर्गा पूजा के दौरान रांची शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर पूजा पंडाल बनाये जाते हैं. दुर्गा पूजा के दौरान आग, दुर्घटना एवं भगदड़ जैसे हादसों से बचने के लिए दुर्गा पूजा समितियों एवं आम नागरिकों से के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा निर्देश जारी किये हैं. इसमें प्रशासन ने […]

पूजा समितियों के लिए निर्देश
• पंडाल में प्रवेश एवं निकास के अलग-अलग रास्ते रखें. प्रवेश एवं निकास द्वार पर पर्याप्त संख्या में वॉलेंटियर की व्यवस्था करें. मुख्य प्रवेश द्वार एवं निकास द्वार कम से कम पांच मीटर चौड़ा रखें.
• प्रवेश एवं निकास कतार लगाकर करायें, पुरुष एवं महिला के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था करें.
• भगदड़ से बचाव के लिए भीड़ प्रबंधन की योजना पहले से बना कर रखें. एवं उसे प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मियों के साथ साझा करें. किसी भी आपातकाल से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग पहले से चिह्नित कर रखें.
• पंडाल में बिजली की वायरिंग योग्य एवं प्रशिक्षित इलेक्ट्रिशियन से करायें एवं हमेशा आइएसआइ मार्क के कॉपर तार का ही प्रयोग करें. नंगे तारों का उपयोग कभी नहीं करें.
• पंडाल में ज्वलनशील पदार्थ को एकत्र करके न रखें. किचन पंडाल से कम से कम 20 मीटर दूर रखें.
पंडाल के पास पर्याप्त संख्या में अग्निशमन यंत्र, पानी एवं बालू की व्यवस्था रखें.
• मेला के दौरान व्यवस्था बनाये रखने के लिए नियंत्रण कक्ष बनायें, कार्यक्रम के दौरान लाउड स्पीकर द्वारा लोगों को सुरक्षा से संबंधित जानकारी एवं चेतावनी देते रहें.
• पूजा के दौरान सुरक्षा के लिए पंडालों में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरा जरूर लगा कर रखें.
• अग्निशमन एवं एंबुलेंस के लिए आने-जाने के लिए पर्याप्त रास्ता खुला रखें.
• पंडाल के आसपास या विसर्जन स्थल पर पटाखा, धूम्रपान आदि का इस्तेमाल न हो.
आम नागरिकों के लिए निर्देश
• मेले में चलते-फिरते रहें, अनावश्यक एक स्थान पर भीड़ न लगायें.
• यदि आप छोटे बच्चों को मेले में लेकर जा रहे हैं, तो उनके जेब में घर का पता एवं फोन नंबर
अवश्य रख दें, बच्चों को अकेला न छोड़े न ही उन्हें इधर-उधर जाने दें.
• किसी भी आपात स्थिति में तत्काल नियंत्रण कक्ष में संपर्क करें.
• बिजली के तारों एवं उपकरणों से दूर रहें.
• अपने बहुमूल्य सामान की रक्षा स्वयं करें.
• किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलायें और न ही उस पर ध्यान दें.
• किसी भी प्रकार के पटाखे, ज्वलनशील पदार्थ न ले जायें तथा धूम्रपान न करें.
• विसर्जन के दौरान तैराकी न जाननेवाले पानी के भीतर न जायें.
इमरजेंसी फोन नंबर को पंडाल में प्रदर्शित करें
पुलिस सहायता 100
अग्निशमन डोरंडा 9304953404
पिस्का मोड़ 9304953405
आड्रे हाउस 9304953406
धुर्वा 9304953407
एंबुलेंस 6660100
सिटी कंट्रोल रूम 06512215855
उपायुक्त 9431708333
अपर समाहर्ता 9431170128
एडीएम विधि व्यवस्था 9431101954
वरीय पुलिस अधीक्षक 9431706136
सिटी डीएसपी 9431706139
एसपी यातायात 9431706140
सदर एसडीओ 94317001700
अनुमंडल पदाधिकारी, बुंडू 9431107193