रांची : आइएसएम चौक से पुंदाग तक बनेगी सड़क

रांची : आइएसएम पुंदाग चौक से लेकर पुंदाग बस्ती तक की सड़क बनाने के लिए ग्रामीण कार्य विभाग ने नापी और निरीक्षण किया है. हाल ही में पुंदाग बस्ती के ग्रामीण राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष कमाल खान से मिले थे और उक्त सड़क की बदहाली के बारे में बताया गया था. साथ ही अविलंब […]

रांची : आइएसएम पुंदाग चौक से लेकर पुंदाग बस्ती तक की सड़क बनाने के लिए ग्रामीण कार्य विभाग ने नापी और निरीक्षण किया है. हाल ही में पुंदाग बस्ती के ग्रामीण राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष कमाल खान से मिले थे और उक्त सड़क की बदहाली के बारे में बताया गया था. साथ ही अविलंब इस सड़क के निर्माण का अनुरोध किया था.
इस पर आयोग के अध्यक्ष ने स्वयं सड़क का अवलोकन कर इसके तत्काल बनवाने के लिए ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव को निर्देश दिया था. इरफान अंसारी, जाकिर अंसारी, अलाउद्दीन, मुस्ताक, रियाज, आफताब, मेहबात, शोयेब, गुलजार, मजीद सहित अन्य ने कहा कि सड़क बन जाने से लोगों की समस्या काफी हद तक दूर हो जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >