रांची : ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य सह जामा मस्जिद अपर बाजार रांची के इमाम व खतीब 80 वर्षीय हजरत मौलाना सिद्दिक मजाहिरी को गुरुवार को रातू रोड कब्रिस्तान में मिट्टी दी गयी. जनाजे की नमाज हरमू रोड ईदगाह में अदा की गयी. जनाजे की नमाज उनके बड़े पुत्र और एकरा मस्जिद के खतीब मौलाना डॉ ओबैदुल्लाह कासमी ने पढ़ायी.
जनाजा में मरकजी मजलिस उलेमा के अध्यक्ष मुफ्ती डॉ सलमान कासमी, अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष हाजी इबरार अहमद, पथलकुदवा मस्जिद के इमाम कारी अब्दुल हाफिज इरफानी, खतीब मुफ्ती अब्दुल्ला अजहर कासमी आदि शामिल हुए़ वे एक महीने से बीमार चल रहे थे. बुधवार की रात उनका निधन हो गया.
