रांची : गांधी जी के विचारों को आत्मसात करें : शिबू

रांची : महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन व नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन बुधवार को मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका पहुंचे. यहां उन्होंने गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया. शिबू सोरेन ने कहा कि पूरा देश गांधी जी की 150वीं जयंती मना रहा है. हमें गांधी के आदर्शों पर चलना है. […]

रांची : महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन व नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन बुधवार को मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका पहुंचे. यहां उन्होंने गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया.
शिबू सोरेन ने कहा कि पूरा देश गांधी जी की 150वीं जयंती मना रहा है. हमें गांधी के आदर्शों पर चलना है. उनके विचारों का आत्मसात करना है. उनके बताये मार्ग पर चल कर ही हमलोग यहां तक पहुंचे हैं. मौके पर झामुमो नेत्री महुआ माजी, केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय समेत पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >