रांची : कोल इंडिया के विभिन्न प्रोजेक्ट को लेकर पीएमओ की जगह कोयला मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी की अध्यक्षता में सोमवार को दिल्ली में बैठक हुई. इसमें एचइसी के अधिकारियों को विभिन्न प्रोजेक्ट के कार्यों में तेजी लाने व तेतुलमारी प्रोजेक्ट के लिए बीसीसीएल द्वारा एचइसी की जब्त की गयी बैंक गारंटी राशि 9.30 करोड़ रुपये को वापस करने के निर्देश दिये गये.
बीसीसीएल बैंक गारंटी में से 9.30 करोड़ वापस करे
रांची : कोल इंडिया के विभिन्न प्रोजेक्ट को लेकर पीएमओ की जगह कोयला मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी की अध्यक्षता में सोमवार को दिल्ली में बैठक हुई. इसमें एचइसी के अधिकारियों को विभिन्न प्रोजेक्ट के कार्यों में तेजी लाने व तेतुलमारी प्रोजेक्ट के लिए बीसीसीएल द्वारा एचइसी की जब्त की गयी बैंक गारंटी राशि 9.30 करोड़ […]

बैठक में कोल इंडिया के अधिकारियों ने कहा कि एचइसी द्वारा प्रोजेक्ट के कार्यों को धीमी गति से किया जा रहा है. इस पर एचइसी सीएमडी एवं मार्केटिंग निदेशक ने आपत्ति जतायी और कहा कि ऐसा नहीं है, एचइसी की बैंक गारंटी राशि को बेवजह जब्त किया गया है. एचइसी ने कहा कि बीसीसीएल द्वारा तेतुलमारी प्रोजेक्ट के लिए जगह ही नहीं दी गयी, तो काम कैसे शुरू होगा.
वहीं, बैंक गारंटी राशि जब्त कर ली गयी. बैठक में एनसीएल व एमसीएल द्वारा जब्त की राशि पर दोनों कंपनी को बातचीत करने व जो भी गतिरोध है, उसे दूर करने की बात कही गयी. बैठक में कोल इंडिया के अध्यक्ष अनिल झा सहित अन्य अधिकारी और एचइसी की ओर से कार्मिक निदेशक एमके सक्सेना व मार्केटिंग निदेशक राणा एस चक्रवर्ती उपस्थित थे.
नगर आयुक्त का आदेश नहीं रद्द होगा टेंडर