रांची : पीवीटीजी अस्पताल रामगढ़ की संबद्धता फिर हुई बहाल

रांची : स्वास्थ्य विभाग के तहत झारखंड राज्य आरोग्य समिति ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की अनुशंसा पर अमल करते हुए पीवीटीजी अस्पताल, रामगढ़ को अायुष्मान भारत योजना के तहत फिर से सूचीबद्ध कर दिया है. प्रभात खबर में रविवार को इससे संबंधित खबर छपने के बाद रविवार को ही समिति के चिकित्सा प्रभारी डॉ […]

रांची : स्वास्थ्य विभाग के तहत झारखंड राज्य आरोग्य समिति ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की अनुशंसा पर अमल करते हुए पीवीटीजी अस्पताल, रामगढ़ को अायुष्मान भारत योजना के तहत फिर से सूचीबद्ध कर दिया है. प्रभात खबर में रविवार को इससे संबंधित खबर छपने के बाद रविवार को ही समिति के चिकित्सा प्रभारी डॉ रितेश रंजन ने अस्पताल प्रबंधन को मेल भेज कर इसकी सूचना दी है.
साथ ही यह भी कहा है कि अस्पताल ने रोगियों के इलाज मद में अस्पताल के दावों का भुगतान एक तय समय में कर दिया जायेगा. गौरतलब है कि अस्पताल की सूचीबद्धता समाप्त करने के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने रांची में इसकी सुनवाई की थी. आयोग ने समिति की शिकायत को खारिज करते हुए अस्पताल को फिर से सूचीबद्ध करने तथा इसका बकाया भुगतान करने को कहा था.
इधर मूल अनुशंसा के बाद इससे संबंधित दो स्मार पत्र देने के बावजूद अस्पताल की संबद्धता बहाल नहीं की गयी थी. इस पर आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव सहित समिति के पदाधिकारियों को समन करने की बात कही थी. इधर इस अाशय की खबर छपने के बाद अस्पताल को सूचीबद्ध कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >