रांची : जितनी देर शहर में रहेंगे पीएम, नहीं कटेगी बिजली

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को रांची में होंगे. वे विधानसभा के नये भवन के उदघाटन करेंगे. साथ ही प्रदेश की कई योजनाओं से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे. पीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर बिजली वितरण निगम के अफसरों ने मेंटेनेंस कार्य पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. प्रधानमंत्री के दौरे के […]

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को रांची में होंगे. वे विधानसभा के नये भवन के उदघाटन करेंगे. साथ ही प्रदेश की कई योजनाओं से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे. पीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर बिजली वितरण निगम के अफसरों ने मेंटेनेंस कार्य पर पूरी तरह से रोक लगा दी है.
प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान बिजली से संबंधित परेशानी नहीं हो इसके लिए शहर के सभी सब स्टेशन में एई व जेई को अलर्ट रहने को कहा गया है. वहीं, पीएम के रांची में रहने तक निर्बाध रूप से लगातार बिजली की आपूर्ति की जायेगी. कार्यक्रम स्थल के आसपास 24 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी. एक फीडर से पावर कटने के बाद कुछ ही पल में दूसरे फीडर से लाइन चालू कर दिया जायेगा. कार्यक्रम स्थल के सभी सब स्टेशन में अतिरिक्त ट्राॅली ट्रासंर्फामर को भी अलर्ट मोड में रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >