रांची : मुख्यमंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा, नये विधानसभा भवन और कार्यक्रम स्थल पहुंचे, अधिकारियों को दिये निर्देश

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 सितंबर को राजधानी रांची में प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना समेत केंद्र सरकार की तीन योजनाओं के साथ नये विधानसभा भवन का उदघाटन करेंगे. इसके अलावा वह नये सचिवालय भवन का शिलान्यास करेंगे. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने रांची कूटे […]

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 सितंबर को राजधानी रांची में प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना समेत केंद्र सरकार की तीन योजनाओं के साथ नये विधानसभा भवन का उदघाटन करेंगे. इसके अलावा वह नये सचिवालय भवन का शिलान्यास करेंगे.
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने रांची कूटे स्थित नवनिर्मित विधानसभा भवन और मुख्य कार्यक्रम स्थल जगन्नाथ मैदान, एचइसी का दौरा किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिया. 12 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य की सबसे बड़ी पंचायत नये विधानसभा भवन का उद्घाटन करेंगे.
इस अवसर पर मुख्य सचिव डीके तिवारी, डीजीपी कमल नयन चौबे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार बर्णवाल, कृषि सचिव पूजा सिंघल, कैबिनेट सचिव अजय कुमार सिंह, भवन निर्माण सचिव सुनील सिंह, उपायुक्त रांची राय महिमापत रे समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >