....और पत्नी की हत्या कर पेड़ पर चढ़ गया, समझाने पर कूदा

बेडाडिह गांव की घटना नामकुम : प्रखंड के बेडाडिह गांव में मंगलवार को हिरदा मुंडा नामक युवक ने अपनी पत्नी कमल की डंडे से पीटकर हत्या कर दी. इसके बाद डर से पेड़ पर चढ़ गया. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही नामकुम थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों के […]

बेडाडिह गांव की घटना
नामकुम : प्रखंड के बेडाडिह गांव में मंगलवार को हिरदा मुंडा नामक युवक ने अपनी पत्नी कमल की डंडे से पीटकर हत्या कर दी. इसके बाद डर से पेड़ पर चढ़ गया. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही नामकुम थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों के साथ पेड़ पर चढ़े युवक को समझा-बुझा कर उतारने की कोशिश करने लगे. उनके समझाने पर युवक कुछ नीचे उतरा और उसके बाद कूद गया.
जिससे उसे पीठ में चोटें आयी है. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए रिम्स भेज दिया. वहीं महिला का शव पोस्टमार्टम के भिजवा दिया गया है.
परिजनों ने कहा, युवक को दौरा पड़ता है : परिजनों ने बताया कि हिरदा मुंडा (27 वर्ष) को अक्सर दौरा पड़ता है. इस दौरान उसका मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है. इसी दौरान वह सोमवार को घर से गायब हो गया था. मंगलवार को वापस लौटा और बेवजह अपनी पत्नी कमल को डंडे से मारने लगा. पिटाई से कमल का सिर फट गया. काफी खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >