सीएम से मिले झामुमो विधायक कुणाल, राजनीतिक अटकलें तेज

रांची : बहरागोड़ा से झामुमो के विधायक कुणाल षाडंगी ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की है. इस मुलाकात के बाद राजनीतिक अटकलें तेज हो गयी हैं. जानकारी के अनुसार, भाजपा प्रदेश नेतृत्व झामुमो के विधायकों से संपर्क में है. सीएम के साथ झामुमो विधायक की इस मुलाकात को उसी कड़ी से जोड़ कर देखा […]

रांची : बहरागोड़ा से झामुमो के विधायक कुणाल षाडंगी ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की है. इस मुलाकात के बाद राजनीतिक अटकलें तेज हो गयी हैं.
जानकारी के अनुसार, भाजपा प्रदेश नेतृत्व झामुमो के विधायकों से संपर्क में है. सीएम के साथ झामुमो विधायक की इस मुलाकात को उसी कड़ी से जोड़ कर देखा जा रहा है. विधानसभा चुनाव में आनेवाले दिनों में उलटफेर हो सकता है. इस बाबत पूछने पर श्री षाडंगी ने कहा कि यह अनौपचारिक मुलाकात थी. वह क्षेत्र की समस्या को लेकर सीएम से मिलने पहुंचे थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >