मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दी प्रकृति पर्व करम पूजा की बधाई

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रदेश के लोगों को प्रकृति पर्व करमा की बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने सोमवार को कहा कि झारखंड की पहचान और संस्कृति के मूल में प्रकृति की पूजा है. हमारे आदिवासी भाई-बहन प्रकृति के संरक्षक रहे हैं. इसलिए इस पर्व को पूरे धूमधाम से मनायें. मुख्यमंत्री ने […]

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रदेश के लोगों को प्रकृति पर्व करमा की बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने सोमवार को कहा कि झारखंड की पहचान और संस्कृति के मूल में प्रकृति की पूजा है. हमारे आदिवासी भाई-बहन प्रकृति के संरक्षक रहे हैं. इसलिए इस पर्व को पूरे धूमधाम से मनायें.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज लोकगीतों पर ढोल-मांदर की थाप ऐसी पड़े की पूरा परिवेश झूम उठे. हर भाई अपनी बहनों को तीन करम की डाल दे, जिसे बहन भगवान के, समाज के और परिवार के नाम से रोपें. इसमें हमारे जीवन में प्रकृति और हरियाली के महत्व के साथ समस्त सृष्टि के प्रति कृतज्ञता बोध है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें मिलकर झारखंड को और हरा भरा बनाना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >