रांची : सीआइडी से अब अलग होगा एटीएस

रांची : आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) अब सीआइडी से अलग होगा. एटीएस सीआइडी एडीजी के अधीन काम भी नहीं करेगा. एटीएस को अब पुलिस मुख्यालय एडीजी अभियान के अधीन काम करना होगा. यह जानकारी गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय को दी है. गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय को यह भी जानकारी दी है कि एटीएस […]

रांची : आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) अब सीआइडी से अलग होगा. एटीएस सीआइडी एडीजी के अधीन काम भी नहीं करेगा. एटीएस को अब पुलिस मुख्यालय एडीजी अभियान के अधीन काम करना होगा. यह जानकारी गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय को दी है.
गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय को यह भी जानकारी दी है कि एटीएस के गठन से संबंधित 21 सितंबर 2015 को जारी आदेश में कहीं भी इस बात का उल्लेख नहीं था कि यह दस्ता पुलिस मुख्यालय में किस एडीजी के अधीन काम करेगा.
आदेश में सिर्फ इस बात का उल्लेख था कि एटीएस का बजट शीर्ष आपराधिक जांच विभाग से संबंधित है. अगर एटीएस के कर्मियों और अफसरों के वेतन भुगतान की व्यवस्था किसी अन्य मद से कराने का प्रस्ताव है, तो नये बजट शीर्ष का उल्लेख करते हुए एक प्रस्ताव तैयार कर गृह विभाग को भेजा जाये, ताकि प्रस्ताव तैयार होने के बाद एटीएस के गठन से संबंधित आदेश में आवश्यक संशोधन के लिए मंत्रीमंडल की अनुमति प्राप्त की जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >