रांची : जीएम से वसूला जायेगा 13 महीने का वेतन

रांची : झारखंड ऊर्जा संचरण निगम के महाप्रबंधक ( लेखा एवं अंकेक्षण) सह मुख्य वित्त पदाधिकारी अमित बनर्जी से लगभग 13 महीने के वेतन की वसूली की जायेगी. उन्होंने तथ्यों को छिपा कर 25 नवंबर 2008 को लेखा निदेशक के पद से वित्त नियंत्रक के पद पर प्रोन्नति ले ली थी. ऊर्जा विकास निगम इस […]

रांची : झारखंड ऊर्जा संचरण निगम के महाप्रबंधक ( लेखा एवं अंकेक्षण) सह मुख्य वित्त पदाधिकारी अमित बनर्जी से लगभग 13 महीने के वेतन की वसूली की जायेगी.
उन्होंने तथ्यों को छिपा कर 25 नवंबर 2008 को लेखा निदेशक के पद से वित्त नियंत्रक के पद पर प्रोन्नति ले ली थी. ऊर्जा विकास निगम इस अनियमित प्रोन्नति के प्रकरण में शामिल अन्य दोषी अधिकारियों को भी चिह्नित कर रहा है.
निगम के उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अशोक कुमार सिन्हा ने पिछले दिनों इससे संबंधित संकल्प जारी किया था. अमित बनर्जी की प्रोन्नति की तिथि 31 दिसंबर 2009 को मान्य करते हुए इस अवधि में लिये गये वेतन, भत्ते आदि की वसूली का आदेश दिया गया है. फैसले की जानकारी अमित बनर्जी को दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >