रांची : पियाजियो व्हीकल्स प्रा. लि. (पीवीपीएल) अब कंपनी रांची के बाजार के लिए अपनी सीएनजी वाहन श्रृंखला के साथ तैयार है.इस सीएनजी श्रृंखला में थ्री-व्हीलर पैसेंजर वर्ग में अपनी तरह के अनूठे आपे सिटी, इंडिया की पहली थ्री व्ही टेक्नोलॉजी इंजन वाली आपे सिटी प्लस और व्हीलर उद्योग में अपने प्रकार की पहली वाटर-कूल्ड उत्पाद श्रृंखला पैसेंजर्स और कार्गो रेंज भी मौजूद है. इसमें आपे ऑटो डीएक्स, आपे ऑटो डीएक्सल, आपे ऑटो प्लस (देश की पहली पांच सीटर रिक्शा), एप एक्स्ट्रा एलडीएक्स (5.5 फिट कार्गो), छह फीट कार्गो डेक वाला थ्री व्हीलर एप एक्स्ट्रा एलडीएक्स प्लस मौजूद है.
यह समूची श्रृंखला न्यूनतम डाउन पेमेन्ट पर और आकर्षक फाइनेंस विकल्पों के साथ उपलब्ध होगी. पिआजिओ झारखंड में बेहद एक अग्रणी प्लेयर है और रांची में पिआजिओ का 73% मार्केट शेयर है. सीएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार का ध्यान होने से परिचालन लागत कम होगी.
