रातू : पोते ने की बाइक खरीदने की जिद, दादा थाना पहुंचे

रातू : नाबालिग पोता की जिद है कि उसे 200 सीसी की बाइक चाहिए. बाइक खरीदने की उसकी जिद से उसके दादा सेवानिवृत्त शिक्षक शिवदयाल भगत परेशान हैं. थक हार कर वे गुरुवार को रातू थाना पहुंच गये. श्री भगत ने बताया कि उनका पोता उनके साथ ही रहता है. आजकल उस पर बाइक खरीदने […]

रातू : नाबालिग पोता की जिद है कि उसे 200 सीसी की बाइक चाहिए. बाइक खरीदने की उसकी जिद से उसके दादा सेवानिवृत्त शिक्षक शिवदयाल भगत परेशान हैं. थक हार कर वे गुरुवार को रातू थाना पहुंच गये.
श्री भगत ने बताया कि उनका पोता उनके साथ ही रहता है. आजकल उस पर बाइक खरीदने की धुन सवार है. चूंकि यह बात वह उनके सामने कहने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है, इसलिए वह हर सप्ताह उन्हें खत लिख कर बाइक खरीदने का दबाव बना रहा है. हालत यह हो गयी है कि अब उसने खाना-पीना भी छोड़ दिया है. साथ ही घर के लोगों से बातचीत भी बंद कर रखी है.
श्री भगत ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पूरा मामला समझने के बाद थाना प्रभारी मनोज कुमार राय ने श्री भगत के नाबालिग पोते को थाने बुलाया और समझाया कि बालिग होने पर वह ड्राइविंग लाइसेंस बनवा कर ही बाइक चला सकता है. तब तक वह बाइक के लिए किसी को तंग नहीं करे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >