रांची : ऑनलाइन शॉपिंग के वक्त रखेंगे ध्यान, तो रहेंगे सुरक्षित

प्रभात खबर के सुरभि क्लब का गोस्सनर कॉलेज में महिला सशक्तीकरण सह साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रांची : प्रभात खबर के सुरभि क्लब की ओर से बुधवार को गोस्सनर कॉलेज में महिला सशक्तीकरण सह साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ इसमें साइबर सेल डीएसपी यशोधरा ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी़ […]

प्रभात खबर के सुरभि क्लब का गोस्सनर कॉलेज में महिला सशक्तीकरण सह साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
रांची : प्रभात खबर के सुरभि क्लब की ओर से बुधवार को गोस्सनर कॉलेज में महिला सशक्तीकरण सह साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ इसमें साइबर सेल डीएसपी यशोधरा ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी़ उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम होने पर पर इसकी जानकारी साइबर थाना में निश्चित रूप से दें.
साइबर क्राइम की घटना होने पर किसी भी नजदीकी थाना में जरूर शिकायत करें. साथ ही 8987790674 पर भी शिकायत कर सकती है़ मौके पर प्रो इंचार्ज डॉ ईआर टुडू, डॉ रानी तिर्की, डॉ ईवा मार्गेट हांसदा, डॉ नीरज ओझा, डॉ ज्योति टोप्पो, डॉ अणिमा हांसदा सहित अन्य शिक्षिकाएं मौजूद थी़ं साइबर डीएसपी ने बताया कि आॅनलाइन शॉपिंग के लिए चिह्नित वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें. सावधान रहें. जिससे कोई नुकसान नहीं पहुंचे.
कार्यक्रम में पूछे गये प्रश्न
प्रश्न : मेरी तस्वीर को लेकर फेक आइडी बनाया गया? पांच साल तक अकाउंट चला. इसके बावजूद साइबर सेल या पुलिस प्रशासन की मदद नहीं मिली?
उत्तर: फेक फेसबुक एकाउंट का शिकार अक्सर छात्राएं होती हैं, इसलिए फेसबुक प्रोफाइल फोटो को शील्ड गार्ड करें. इसके बाद भी यदि किसी को अपना फेक अकाउंट नजर आये, तो ऐसे में सबसे पहले फेसबुक को डेस्क टॉप या कंप्यूटर पर खोल लें.
इसके बाद फेक आइडी पर जायें. आइडी पर जाने के बाद सबसे पहला उस स्क्रीन का स्क्रीन शॉट लें और पेज के यूआरएल लिंक को कॉपी करें. इस स्क्रीन शॉट को साइबर थाना में दें, ताकि दोषियों को जल्द पकड़ा जा सके.
प्रश्न : सोशल मीडिया पर मेरा नंबर डाल दिया गया, इससे मुझे कई गंदे और खराब मैसेज आने लगे?
उत्तर: कई बार नकारात्मक सोच और बदले की भावना से लड़कियों के फोन नंबर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिये जाते हैं. इसलिए पुलिस को तत्काल इसके बारे में शिकायत करें.
पुष्पा. प्रभात खबर के सुरभि क्लब का यह आयोजन काफी अच्छा है़ इस तरह का आयोजन हमेशा हो.
शीतल : साइबर सेल के बारे में कई जानकारी मिली. इसमें बतायी गयी बातों का ध्यान रखेंगे .
संध्या : यह सेशन लड़कों के लिए भी होना चाहिए, ताकि हर किसी को इसकी जानकारी मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >