रातू के फेटा से भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब बरामद

रातू : रातू थाना क्षेत्र के फेटा के समीप सोमवार की रात छोटकू उरांव के इंदिरा आवास से रातू पुलिस ने भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब बरामद किया है. यहां पांच सौ लीटर की सात सिथेंटिक टैंक से 3500 लीटर नकली अंग्रेजी शराब, 35 कार्टून में रखे सैकड़ों बोतल अंग्रेजी शराब तथा दर्जनों कार्टून, […]

रातू : रातू थाना क्षेत्र के फेटा के समीप सोमवार की रात छोटकू उरांव के इंदिरा आवास से रातू पुलिस ने भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब बरामद किया है.
यहां पांच सौ लीटर की सात सिथेंटिक टैंक से 3500 लीटर नकली अंग्रेजी शराब, 35 कार्टून में रखे सैकड़ों बोतल अंग्रेजी शराब तथा दर्जनों कार्टून, प्लास्टिक बोरा में रखे आइबी, गोल्ड किंग, आरएस सहित अन्य विभिन्न ब्रांड के क्वार्टर, हाफ, फुल साइज की करीब 12 हजार खाली बोतल, विभिन्न कंपनी का रैपर, ढक्कन, बोतल सील करने की दो मशीन, मालवाहक पियागो ऑटो (जेएच 01 बीएफ-6936) जब्त किया गया.
जानकारी के अनुसार बालो उरांव की जमीन को पांच साल के लिए लीज पर लेकर संजीत साहू सॉस फैक्ट्री चला रहा था. पुलिस को सूचना मिली थी कि सॉस फैक्ट्री की आड़ में उसके बगल में स्थित छुटकू उरांव के इंदिरा आवास में नकली अंग्रेजी शराब बनायी जाती है. सोमवार की रात करीब साढ़े 12 बजे पुलिस छापेमारी के लिए पहुंची, तो देखा कि पांच लोग कमरा में बैठ कर शराब को बोतल में भर कर सील पैक कर रहे हैं.
पुलिस को देख कर भागने की कोशिश करने पर कुटुंबा महाराजगंज औरंगाबाद निवासी संजीत कुमार साहू समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अन्य लोगों में मनीष कुमार साहू (सेन्हा, लोहरदगा) व बुधवा उरांव, संदीप उरांव तथा रमेश उरांव (तीनों सिसई, गुमला) शामिल हैं. ये सभी सॉस फैक्ट्री में मजदूरी करते थे तथा रात्रि में शराब को बोतल में भर कर सील पैक करते थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >