संस्कृत के पाठ्यक्रम को लेकर जैक से मांगी रिपोर्ट

रांची : स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने इंटर (12वीं) में संस्कृत के पाठ्यक्रम को लेकर जैक से रिपोर्ट मांगी है. राज्य में कक्षा नौ से 12वीं तक की छात्राओं को सरकार की ओर से नि:शुल्क किताब दी जाती है. इस वर्ष भी छात्राओं को किताब दी गयी है. कक्षा 12वीं में छात्राओं को जो […]

रांची : स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने इंटर (12वीं) में संस्कृत के पाठ्यक्रम को लेकर जैक से रिपोर्ट मांगी है. राज्य में कक्षा नौ से 12वीं तक की छात्राओं को सरकार की ओर से नि:शुल्क किताब दी जाती है. इस वर्ष भी छात्राओं को किताब दी गयी है.

कक्षा 12वीं में छात्राओं को जो पुस्तक दी गयी है, वह पूर्व से प्रभावी पाठ्यक्रम पर आधारित नहीं है. प्रकाशक ने एनसीइआरटी के नये पाठ्यक्रम के आधार पर छपी पुस्तक स्कूलों को दे दी है, जबकि स्कूलों में अब तक पुराने पाठ्यक्रम के आधार पर पढ़ाई हो रही थी.
ऐसे में विभाग ने जैक से इस संबंध में अनुशंसा देने को कहा है कि पुराने पाठ्यक्रम के आधार पर पठन-पाठन होगा या नये पाठ्यक्रम के आधार पर. जैक की अनुशंसा के बाद इस मामले में अंतिम निर्णय लिया जायेगा. राज्य में लगभग आठ हजार छात्राओं को संस्कृत की किताब दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >