रांची : डोरंडा राजेंद्र चौक के समीप स्थित डोरंडा ईदगाह में बकरीद की नमाज की तैयारी पूरी कर ली गयी है. डोरंडा ईदगाह कब्रिस्तान और जामा मसजिद कमेटी की अोर से ईदगाह मैदान से लेकर कब्रिस्तान तक में साफ-सफाई की गयी है. कमेटी की अोर से बारिश को देखते हुए विशेष इंतजाम किये गये हैं. मैदान में फ्लेक्स आदि बिछाये जायेंगे, ताकि नमाज पढ़नेवाले को परेशानी नहीं हो.
बकरीद की नमाज की तैयारी
रांची : डोरंडा राजेंद्र चौक के समीप स्थित डोरंडा ईदगाह में बकरीद की नमाज की तैयारी पूरी कर ली गयी है. डोरंडा ईदगाह कब्रिस्तान और जामा मसजिद कमेटी की अोर से ईदगाह मैदान से लेकर कब्रिस्तान तक में साफ-सफाई की गयी है. कमेटी की अोर से बारिश को देखते हुए विशेष इंतजाम किये गये हैं. […]

यदि अत्यधिक बारिश हो जाती है, तो यह नमाज डोरंडा जैप वन परिसर स्थित जामा मस्जिद परिसर में होगी. यहां सुबह नौ बजे नमाज अदा की जायेगी. इसके लिए खास तैयारी जारी है. कमेटी के अध्यक्ष अनवर खां, सचिव जुबैर अहमद, आसिफ इकबाल, पप्पू आलम, फिरोज और बाबर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे .
साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें : अंजुमन इस्लामिया रांची की ओर से बकरीद के अवसर पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा है. महासचिव मुख्तार अहमद ने कहा कि वे दूसरों के घरों के सामने गंदगी ना फैलायें.
कुर्बानी के जानवर के अवशेष जिसे इस्तेमाल में नहीं लाया जाता है, उसे सुरक्षित ऐसी जगह गाड़ दें कि आपके पड़ोसियों को कोई असुविधा न हो. गैर मुस्लिम हम वतन भाइयों को ठेस नहीं पहुंचे, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाये. जिससे माहौल बेहतर बना रहे.