रांची : सरकारी अफसरों पर केस होने पर पुलिस बतायेगी सरकार को

रांची : राज्य सरकार के सीनियर अफसरों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होने पर पुलिस संबंधित विभाग और सरकार को इसकी जानकारी देगी. गृह विभाग के निर्देश पर इससे संबंधित आदेश पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किया है. पुलिस मुख्यालय के आइजी मानवाधिकार ने लिखा है कि आपराधिक मामला दर्ज होने पर इस […]

रांची : राज्य सरकार के सीनियर अफसरों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होने पर पुलिस संबंधित विभाग और सरकार को इसकी जानकारी देगी.
गृह विभाग के निर्देश पर इससे संबंधित आदेश पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किया है. पुलिस मुख्यालय के आइजी मानवाधिकार ने लिखा है कि आपराधिक मामला दर्ज होने पर इस संबंध में पूर्ण तथ्य के साथ सरकार को तुरंत जानकारी दी जाये. केस के अनुसंधानक, सुपरविजन करनेवाले अफसर केस की जानकारी अपने सीनियर अफसर को देंगे.
पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक यह परंपरा रही है कि केस दर्ज होने के बाद तत्काल इसकी जानकारी सरकार से संबंधित अफसर के नियंत्रण विभाग या सरकार के पास नहीं भेजी थी. संबंधित अफसर के खिलाफ केस के अनुसंधान के दौरान चार्जशीट से पहले नियंत्री विभाग से मुकदमा चलाने के अनुमति मांगी जाती थी. लेकिन अब केस दर्ज होने के बाद भी इसकी तत्काल जानकारी संबंधित अफसर के नियंत्री विभाग और सरकार को दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >