रांची : महिला और चार बच्चों के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

रांची : सुखदेवनगर पुलिस ने शादीशुदा महिला सहित उसके चार बच्चों के अपहरण के आरोप में सुरेश कुमार नामक युवक को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. आरोपी गया थाना क्षेत्र के टेकारी का रहने वाला है. उसकी गिरफ्तारी उसके घर से हुई है. पुलिस ने उसके घर से महिला और […]

रांची : सुखदेवनगर पुलिस ने शादीशुदा महिला सहित उसके चार बच्चों के अपहरण के आरोप में सुरेश कुमार नामक युवक को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. आरोपी गया थाना क्षेत्र के टेकारी का रहने वाला है. उसकी गिरफ्तारी उसके घर से हुई है. पुलिस ने उसके घर से महिला और उसके बच्चों को बरामद कर लिया है.
पिछले माह सुखदेवनगर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला अपने चार बच्चों के साथ लापता हो गयी थी. बाद में महिला और उसके बच्चों के अपहरण के आरोप में सुखदेवनगर थाना में केस दर्ज हुआ था. पुलिस को महिला के परिजनों ने सुरेश नामक एक युवक की संलिप्तता की जानकारी दी थी. पुलिस के अनुसार, सुरेश कुंवारा है. वह महिला से अक्सर बात करता था. सुरेश गया से रांची आया और महिला को अपने साथ लेकर चला गया. मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >