महिंद्रा फाइनेंस ने सीएसआर के तहत संत गैब्रिएल स्‍कूल में बनवाया शौचालय

रांची : महिंद्रा फाइनेन्‍स ने सीएसआर के तहत संत गैब्रिएल एण्‍ड मोनिका स्‍कूल में स्वच्‍छ भारत अभियान के तहत शौचालय का निर्माण करवाया. मौके पर रीजनल एचआर समीक्षा और उनकी टीम ने बच्‍चों को स्‍वच्‍छता के बारे में बताया. बच्‍चों को शौचालय के उपयोग के बारे में प्रेरित किया गया. बच्‍चों ने सांस्‍कृतिक कार्यक्रम के […]

रांची : महिंद्रा फाइनेन्‍स ने सीएसआर के तहत संत गैब्रिएल एण्‍ड मोनिका स्‍कूल में स्वच्‍छ भारत अभियान के तहत शौचालय का निर्माण करवाया. मौके पर रीजनल एचआर समीक्षा और उनकी टीम ने बच्‍चों को स्‍वच्‍छता के बारे में बताया. बच्‍चों को शौचालय के उपयोग के बारे में प्रेरित किया गया.

बच्‍चों ने सांस्‍कृतिक कार्यक्रम के माध्‍यम से स्‍वच्‍छता का संदेश दिया. शिक्षिका डेजी मुस्‍कान के निर्देशन में बच्‍चों ने नृत्‍य नाटिका प्रस्‍तुत किया. प्राचार्या सुषमा केरकेट्टा ने बच्‍चों को सामाजिक जिम्‍मेवारी के बारे में बताया और उन्‍हें शिक्षा और संस्‍कार से खुद को योग्‍य बनाने की बात कही. उपप्राचार्य साइमन सार्की ने कार्यक्रम का संचालन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >