रांची : विनय चौबे होंगे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

रांची : केंद्रीय चुनाव आयोग ने आइएएस अधिकारी विनय चौबे को झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाये जाने को मंजूरी दे दी है. इससे संबंधित पत्र भी आयोग की ओर से जारी कर दिया गया है. अगले एक-दो दिनों में इस बाबत अधिसूचना जारी होने की संभावना है. विनय चौबे लोकसभा चुनाव के दौरान अवर […]

रांची : केंद्रीय चुनाव आयोग ने आइएएस अधिकारी विनय चौबे को झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाये जाने को मंजूरी दे दी है. इससे संबंधित पत्र भी आयोग की ओर से जारी कर दिया गया है. अगले एक-दो दिनों में इस बाबत अधिसूचना जारी होने की संभावना है.
विनय चौबे लोकसभा चुनाव के दौरान अवर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. श्री चौबे 1999 बैच के झारखंड कैडर के आइएएस अफसर हैं. गौरतलब है कि राज्य सरकार ने विनय चौबे के अलावा राहुल शर्मा और राहुल पुरवार के नाम का पैनल चुनाव आयोग को भेजा था. पर आयोग द्वारा विनय चौबे के नाम पर मंजूरी दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >