रांची : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू ने डॉ अजय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है़ उन्होंने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मर्यादा में बात करे़ं गरिमा में बात करे़ं
सुबोधकांत सहाय हों, रामेश्वर उरांव या फिर कोई, किसी के खिलाफ बोलने से पहले सोचना चाहिए़ प्रदेश अध्यक्ष को कांग्रेस भवन में घुसने के लिए पुलिस बुलानी पड़ रही है़ यह दुर्भाग्यपूर्ण है़ कांग्रेस अध्यक्ष इतने लाचार हो गये हैं कि उनको अपनों के बीच जाने के लिए पुलिस की जरूरत पड़ रही है़ पुलिस-प्रशासन की मदद से वे पार्टी चलाना चाहते है़ं
ऐसा नहीं होने दिया जा सकता है़ कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज हुआ है़ श्री बलमुचू ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कह रहे हैं कि कोई खूंटी से तो कोई घाटशिला से टिकट मांग रहा है़ राजनीति कर रहे है़ं पार्टी से टिकट मांगना गुनाह नहीं है़ कार्यकर्ता पार्टी आलाकमान से टिकट मांगते हैं, कोई डॉ अजय से टिकट नहीं मांग रहा है़
